फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी में पेट्रोल-डीजल के दामों पर राजनीति: कमलनाथ और जीतू पटवारी ने साधा केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना

Thu, 28 Apr 2022 07:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर कांग्रेस के मप्र कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कीमतें कम करने का तरीका बताते हुए जनता को राहत देने की मांग की है। तो जीतू पटवारी ने केंद्र सरकार पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के आरोप लगाए हैं।
 
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर कांग्रेस के मप्र कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर कांग्रेस के मप्र कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कीमतें कम करने का तरीका बताते हुए जनता को राहत देने की मांग की है। तो जीतू पटवारी ने केंद्र सरकार पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

 
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बुधवार को मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना को लेकर वर्चुअल चर्चा में पेट्रोल-डीजल पर राज्यों से वैट कम करने की अपील की थी। इस पर मध्य प्रदेश कांग्रेस हमलावर है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि आम जनता आज पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती क़ीमतों से परेशान है। जनता को राहत प्रदान करने के लिए सबसे पहले मोदी सरकार को एक्साइज ड्यूटी में कमी करना चाहिए। मध्य प्रदेश की जनता भी काफ़ी समय पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले करो में राहत की मांग कर रही है। आज भी मध्य प्रदेश में पेट्रोल पर 29% भारी भरकम वैट लग रहा है और डीजल पर 26% वैट लग रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन


कमलनाथ ने कहा कि आज मध्यप्रदेश में पेट्रोल की कीमत 118 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच चुकी है, वहीं डीजल की कीमत 100 पार हो चुकी है। आज भी कई राज्यों के मुकाबले मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल महंगा है और उस पर लगने वाला वैट अन्य राज्यों के मुकाबले ज्यादा है। मोदी सरकार एक्साइज ड्यूटी कम करे तथा राज्य की शिवराज सरकार मध्य प्रदेश में वैट को कम करे। मध्य प्रदेश की जनता को राहत देने के लिए सरकारों को तुरंत कदम उठाने चाहिए।
 

विधायक जीतू पटवारी ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर जनता के लाखों करोड़ की वसूली की है। नरेंद्र मोदी जी, भाजपा सरकार को पिछले आठ साल में पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क से जुटाए 27 लाख करोड़ का हिसाब देना चाहिए। नरेंद्र मोदी जी ने जनता पर दया दिखाते हुए, राज्यों से पेट्रोल-डीजल से टैक्स कम करने की अपील की है। शिवराज जी, विकास का "डबल-इंजन" अब आपकी ओर देख रहा है। मेरे मध्यप्रदेश की जनता को राहत दो, लूट का हिस्सा कम करो, महंगाई कम करने में मदद करो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें