फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'द कश्मीर फाइल्स' पर सियासत: नियाज खान के समर्थन में उतरी कांग्रेस, मंत्री विश्वास पर साधा निशाना

Mon, 21 Mar 2022 07:55 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में द कश्मीर फाइल्स फिल्म पर सियासत जारी है। आईएएस नियाज खान का कांग्रेस ने समर्थन किया है। कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने मंत्री विश्वास सारंग पर निशाना साधा।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता केके मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में द कश्मीर फाइल्स फिल्म पर सियासत जारी है। आईएएस नियाज खान का कांग्रेस ने समर्थन किया है। कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने मंत्री विश्वास सारंग पर निशाना साधा।
विज्ञापन

 
कांग्रेस मीडिया विभाग के महामंत्री के.के. मिश्रा ने कहा कि नियाज एक विचारक लेखक और अधिकारी हैं। उन्होंने ट्वीट पर अभिमत दिया है। नियाज खान ने अपने विवेक का परिचय दिया है। उनका स्वागत करना चाहिए। मिश्रा ने सारंग पर पलटवार करते हुए कहा कि विश्वास सारंग एक IAS अधिकारी को हैसियत दिखाने वाले कौन हैं। इस धरती पर पैदा हुआ कोई भी इंसान कीड़ा मकोड़ा नहीं है। बीजेपी के संविधान में मुस्लिम कीड़े मकोड़े हो सकते हैं। बीजेपी नेता सिनेमाघरों के बाहर गेटकीपर बनकर काम कर रहे हैं। मिश्रा ने कहा कि नियाज खान सट्टा-जुआ नहीं खिलवा रहे हैं।
 
बता दें आईएएस नियान खान ने ट्वीट कर मुसलमानों की हत्याओं पर भी फिल्म बनाने की बात निर्माता को कही थी। साथ ही उन्होंने कहा था कि वे कीड़े मकोड़े नहीं बल्कि इंसान हैं। इस पर पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा और मंत्री विश्वास सारंग ने उनके एक धर्म के प्रति चिंता करने का आरोप लगाया था। साथ ही इसे यूपीएससी की आचार संहिता का उल्लंघन बता कर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें