फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ने थामा आम आदमी पार्टी का हाथ, कुछ दिनों पहले बीजेपी ने किया था निष्कासित

Sun, 22 Jan 2023 11:21 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी का लगातार कद बढ़ता हुआ साफतौर पर देखा जा रहा है। आम आदमी पार्टी अपनी पकड़ बनाते हुए देखी गई है। उसी के तहत उमरिया जिले में नगरपालिका की पूर्व अध्यक्षा उषा कोल ने अब आम आदमी का हाथ थाम लिया है।
विज्ञापन
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ने थामा आम आदमी पार्टी का हाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी से इस बार वार्ड क्रमांक तीन से संध्या पांडे निर्वाचित हुई थीं। इस बार आम आदमी पार्टी ने पहली बार बिरसिंहपुर पाली से सीट हासिल की थी। उषा कोल पूर्व नगरपालिका की अध्यक्षा भी रह चुकी हैं, जिनका एक बड़ा कद था। लेकिन फिर भी इस बार बीजेपी ने उन्हें पार्षद का भी टिकट नहीं दिया, जिसकी वजह से वह नाराज थीं और अपने वार्ड से निर्दलीय लड़ी और उन्हें जीत भी हासिल हुई।

विज्ञापन


नगर पालिका के पार्षद का टिकट न मिलने पर निर्दलीय लड़कर उन्होंने जीत हासिल की, जिस पर भाजपा ने उन्हें निष्कासित कर दिया। उन्होंने अब आम आदमी की सदस्यता दिल्ली में जाकर ग्रहण कर ली है।

एक्टर संभावना सेठ के साथ उन्होंने ली सदस्यता...
नई दिल्ली जाकर सदस्यता लेने में केवल वही बस अकेली नहीं थीं, बल्कि भोजपुरी अभिनेत्री संभावना सेठ ने भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। सदस्यता ग्रहण करने में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें