फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पुलिस ने मोबाइल लुटेरों का निकाला जुलूस, बदमाशों ने लगाए नारे 'अब हम लूट-चोरी नहीं करेंगे'

Thu, 13 Apr 2023 07:56 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

सार

पुलिस ने लूट घटना स्थल से हाईवे के मुख्यमार्ग पर लुटेरों को हाथों में हथकड़ी बांधकर मुंह पर नकाब डालकर न केवल घुमाया। बल्कि उनसे "अब हम लूट चोरी नहीं करेंगे" नारे भी लगवाए।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में चारों लुटेरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरगोन में मोबाइल लूटने और चाकू से हमला करने वाले आरोपियों का पुलिस में जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान पुलिस ने लुटेरों से हम चोरी नहीं करेंगे के नारे भी लगवाए। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इधर पुलिस का कहना है कि चार युवाओं ने स्थानीय कॉलोनी से गुजर रहे मजदूरों से मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। जहां से उनका रिमांड मांगा गया है। ताकि अन्य चोरी और लूट के मामलों में भी खुलासा किया जा सके। 
विज्ञापन


खरगोन की बलकवाड़ा थाना पुलिस ने लूट की घटना के चार लुटेरों को 24 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया है। एक ही बाइक पर सवार चार युवकों ने दो मजदूरों से मोबाइल लूटने और चाकू से हमला करने की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया और लूट की घटना करने वाले आरोपियों का जुलूस भी निकाला। पुलिस ने लूट घटना स्थल से हाईवे के मुख्यमार्ग पर लुटेरों को हाथों में हथकड़ी बांधकर मुंह पर नकाब डालकर न केवल घुमाया। बल्कि उनसे "अब हम लूट चोरी नहीं करेंगे" नारे भी लगवाए। लुटेरों के जुलूस को स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर वीडियो वायरल कर दिया। 





इस पूरे मामले में बलकवाड़ा थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर ने बताया कि एक बाइक पर सवार चार युवाओं ने हरसिद्धि कॉलोनी के समीप से गुजर रहे मजदूरों से मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया और मजदूरों पर चाकू से हमला भी किया। शिकायत मिलने पर पुलिस टीम ने आरोपियों को हिरासत में लिया। जिन्हें न्यायालय पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। इन बदमाशों से और भी लूट और चोरी की घटनाओं का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें