फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, मजदूर के माथे पर लिखा था, 'मैंने किया है लॉकडाउन का उल्लंघन'

Sun, 29 Mar 2020 06:33 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
विज्ञापन
पुलिस ने मजदूर के माथे पर लिखा मैंने लॉकडाउन का उल्लंघन किया है - फोटो : ANI
विज्ञापन

कोरोना वायरस की चेन तोड़ने के लिए देश में बेशक 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है। मगर कुछ लोग लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन कर रहे हैं। जिससे निपटने के लिए पुलिस वाले लोगों को प्यार से समझा रहे हैं और कहीं-कहीं सख्ती का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी बीच मध्यप्रदेश में एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर ने मजदूर के माथे पर लिख दिया कि मैंने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन किया है।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश के छतरपुर के गोरिहर क्षेत्र में एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर ने मजदूर के सिर पर पेन से लिखा, 'मैंने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन किया है, मुझसे दूर रहें।' घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक कुमार सौरभ ने कहा, 'इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। महिला पुलिस के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।'  मजदूर के माथे पर लिखने वाली सब इंस्पेक्टर अमिता अग्निहोत्री को लाइन हाजिर कर दिया गया है। 



मध्यप्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या हुई 39
मध्यप्रदेश में रविवार तड़के उज्जैन की 17 वर्षीय लड़की समेत पांच और मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही, सूबे में इस संक्रमण की जद में आए लोगों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है। इनमें से दो लोगों की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


इंदौर के शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, कोरोना वायरस संक्रमण के नये मरीजों में उज्जैन की 17 वर्षीय किशोरी के अलावा इंदौर का 21 वर्षीय युवक और 38 से 48 वर्ष के बीच के तीन पुरुष शामिल हैं।

बता दें कि यह पहली बार है जब सूबे के युवाओं में भी कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। बुलेटिन के मुताबिक उज्जैन की 17 वर्षीय किशोरी इस धार्मिक नगरी के ही अस्पताल में भर्ती है, जबकि चार अन्य मरीजों का इंदौर के एक चिकित्सालय में इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें