फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: कुएं में गिरे हिरण को पुलिस ने बचाया, रिहायशी इलाके में पहुंचे वन्यजीव पर कुत्तों ने किया था हमला

Mon, 01 May 2023 09:41 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह के हटा में रविवार को कुएं में गिरे एक हिरण के बच्चे को पुलिस ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। कुत्तों के खदेड़ने पर जान बचाने के लिए यहां वहां भाग रहा हिरण का बच्चा कुएं में गिर गया था।
विज्ञापन
हिरण के बच्चे को पुलिस ने सुरक्षित बचाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले की हटा थाना पुलिस ने रविवार दोपहर कुएं में गिरे एक घायल हिरण को करीब एक घंटे के रेस्क्यू के बाद  सुरक्षित बाहर निकाला और वन विभाग की टीम को सौंपा। वन विभाग की टीम ने हिरण का स्वास्थ्य परीक्षण किया है। एक-दो दिन उपचार के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन


हटा टीआई मनीष मिश्रा ने बताया कि खबर मिली कि हटा में एक कुएं में हिरण का बच्चा गिरा हुआ है, जिसे कुत्तों ने खदेड़ा था, तो वह अपनी जान बचाने डर कर कुएं में गिर गया। खबर मिलने के बाद मगरोन थाना की डायल 100 और हटा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर उस हिरण के बच्चे को कुएं से बाहर निकाला। वन विभाग के अधिकारियों को खबर दी गई, जो हिरण के बच्चे को ले गई है। उसका उपचार किया जा रहा है। हिरण को सामान्य चोटें आई हैं। वन विभाग ने बताया है कि एक-दो दिन में हिरण के सामान्य होने के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें