फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपीः बजरंग दल की शिकायत पर चर्च में घुसी पुलिस, रुकवाई शादी

Thu, 28 Apr 2016 11:52 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के सतना जिले में बुधवार को पुलिस एक चर्च में घुस गई और वहां चल रही शादी को रुकवा दिया। पुलिस ने यह कार्रवाई बजरंग दल की शिकायत पर की जिसमें दूल्हा दुल्हन के धर्म परिवर्तन कर शादी करने का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार कोलागांव ‌थाने में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने चर्च में प्रवेश किया और चर्च के फादर सैम समुअल और दूल्हे के माता पिता सहित दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 

सतना के सीएसपी सीताराम यादव ने बताया कि दूल्हन अभी नाबालिग है और उसके 18 साल पूरे करने में अभी दस दिन बाकी हैं। उन्होंने बताया कि चार साल पहले लड़का लड़की ने धर्मांतरण कर लिया था, लेकिन इस संबंध में जिले के अधिकारियों को सूचित नहीं किया गया। बिना सूचना दिए धर्मांतरण करना राज्य के कानून के अनुसार अपराध है। सतना के एसपी मिथिलेश शुक्ला ने बताया कि लड़की नाबालिग है और हिंदू है। 
विज्ञापन


वहीं चर्च के प्रवक्ता मरियोश जोशेफ ने इस तरह के आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि दूल्हा और दूल्हन दोनों ही क्रिश्चियन हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सारे मामले के पीछे बजरंग दल और आरएसएस हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें