फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाबाश राजगढ़ पुलिस: अपराधी को तो छोड़िए, साहब घोड़ा पछाड़ सांप भी पकड़ लिए, देखें वीडियो

Fri, 14 Jul 2023 10:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

Rajgarh News: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में एक पुलिस वाले ने गजब का कारनामा कर दिखाया है। दरअसल, पुलिस ने करीब छह फीट का घोड़ा पछाड़ सांप पकड़ लिया और हाथ में लेकर सभी को दिखाने लगे।
विज्ञापन
घोड़ा पछाड़ सांप पकड़ा पुलिस ने - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजगढ़ जिला मुख्यालय के कोतवाली थाने में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ दिनेश गुर्जर अपने कर्तव्य का निर्वाहन करने के साथ-साथ बारिश के मौसम में लोगों के घरों में घुसने वाले जहरीले जानवरों को भी पकड़कर जंगल में छोड़ते हैं। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को जेल रोड पर स्थित जेलकर्मियों की कॉलोनी में देखने को मिला। जहां एक जेलकर्मी गिरीश शर्मा के आवास में लगभग छह फीट लंबा घोड़ा पछाड़ सांप घुस गया, जिसकी सूचना कोतवाली थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक दिनेश गुर्जर को दी गई।

विज्ञापन


उसके पश्चात वे मौके पर पहुंचे और लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद वे सांप को अपने हाथ में पकड़कर बाहर ले आए, जिसे देखने के लिए आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने उसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।



अमर उजाला से बात करते हुए दिनेश गुर्जर ने बताया, वे कोतवाली थाने में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं और अपने फर्ज के साथ-साथ समाजसेवा का कार्य भी करते हैं। अक्सर लोग उन्हें उनके घरों में बारिश के मौसम में प्रवेश करने वाले ज़हरीले जानवरों को पकड़ने के लिए याद करते हैं।
विज्ञापन


यदि वे राजगढ़ में मौजूद रहते हैं तो कभी किसी के लिए मना नहीं करते और जिस किसी के घर से भी जहरीला जानवर पकड़ते हैं, उसके यहां का एक ग्लास पानी तक भी नहीं पीते। उनकी सेवा सभी के लिए हमेशा निशुल्क रहती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें