फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mann Ki Baat: दतिया के ‘मेरा बच्चा अभियान’ की PM मोदी ने मन की बात में की प्रशंसा, जानें क्यों है खास

Sun, 28 Aug 2022 03:08 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मन की बात कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के दतिया जिले के ‘मेरा बच्चा अभियान’ की तारीफ की। इस अभियान के लिए दतिया को प्रधानमंत्री एक्सीलेंस अवॉर्ड 2021 मिल चुका है। जानें क्यों है खास।
 
विज्ञापन
पीएम मोदी की मन की बात - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में तारीफ करते हुए कहा कि आप कल्पना कर सकते हैं, क्या कुपोषण दूर करने में गीत-संगीत और भजन का भी इस्तेमाल हो सकता है? मध्यप्रदेश के दतिया जिले में “मेरा बच्चा अभियान” का सफलता पूर्वक प्रयोग किया गया। इसके तहत जिले में भजन-कीर्तन आयोजित हुए, जिसमें पेाषण गुरू कहलाने वाले शिक्षकों को बुलाया गया।
विज्ञापन

 
क्या है ‘मेरा बच्चा अभियान’-
दतिया जिले को पोषण अभियान के तहत कुपोषण से मुक्त करने के लिए 'मेरा बच्चा अभियान' चलाया गया था। इसमें जिले के चिन्हित कुपोषित बच्चों को सुपोषण की तरफ ले जाने के लिए प्रयास किया गया। पोषण अभियान का उद्देश्य बच्चों का वजन, ठिगनापन एवं शारीरिक अपक्षय की परेशानी को दूर करना एवं महिलाओं में खून की कमी का उपचार करना है। इसके लिए जिले में मेरा बच्चा अभियान चलाया गया। दतिया कलेक्टर संजय कुमार ने बताया कि यह कुपोषण से सुपोषण की यात्रा का अभियान है। इसमें जागरूकता के साथ जनभागीदारी से सफलता पाई गई।
  • दतिया में वर्ष 2019 में कुपोषण के बेस लाइन सर्वे में 9 हजार कम वजन, 3600 अति कम वजन के बच्चे मिले। इसमें दो साल में 16 हजार बच्चे जुड़ गए।
  • जनवरी 2020 में दतिया में मेरा बच्चा अभियान शुरू किया गया। इसमें कुपोषित बच्चों के परिवारों को जागरूक करने और कुपोषण दूर करने के लिए जनभागीदारी की मदद के प्रयास हुए।
  • दतिया के 650 गांव में कुपोषित बच्चों को लेकर परिवार को जागरूक करने की पहल की। इसके लिए गांव की भजन मंडली को जोड़ा गया। उनसे लोकल बोली में गीतों से जागरूक करने की शुरुआत की गई।
  • पोषण वाटिका लगा कर उत्पादित सब्जियों को कुपोषित बच्चे के परिवार को प्रदान की गई।
  • स्थानीय लोगों को कुपोषित बच्चों की जिम्मेदारी दी गई। अभी कई लोग पूरा गांव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
  • गंभीर कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्रों में भर्ती करा कर इलाज कराया गया।
  • ब्लॉक स्तर पर सुपोषण मेला लगाया गया। इसमें स्वास्थ्य की जांच से लेकर बच्चों के आहार के बारे में सहायता प्रदान की जा रही है। मेरा बच्चों का प्रोफाइल नाम से रिकॉर्ड रखा जा रहा है।
  • इसका असर यह हुआ कि एक से डेढ़ साल में अति कम वजन, कम वजन के बच्चों की संख्या में तेजी से गिरावट आई।
पीएम एक्सीलेंस अवॉर्ड मिला
दतिया को जगभागीदारी को प्रोत्साहित करने की कैटेगरी में प्रधानमंत्री एक्सीलेंस अवॉर्ड 2021 के लिए चयनित किया गय। यह अवॉर्ड महिला एवं बाल विकास के पोषण अभियान के लिए दतिया कलेक्टर संजय कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में दिया।
विज्ञापन

 
गृहमंत्री ने जताया पीएम का अभार
गृहमंत्री और दतिया से विधायक नरोत्तम मिश्रा ने प्रधानमंत्री का अभार जताया। साथ ही कहा कि आपसे मिली प्रेरणा के कारण ही जिले की आंगनवाड़ियों, प्रशासन व जनभागीदारी के संयुक्त योगदान से दतिया जिले को कुपोषण मुक्त करने वाला नया नवाचार साकार हो पाया है।
  
इंदौर और मंडला का भी जिक्र
आजादी के 75 साल पूरा होने पर अमृत महोत्सव के कार्यक्रम के तहत इंदौर में 8335 लोगों ने मिलकर भारत का नक्शा बनाया। यह वर्ल्ड बुक्स ऑफ रिकॉर्ड यूके में दर्ज हुआ। आर्मी के जवानों के साथ ही कई सामाजिक संगठनों के सदस्यों और सफाईकर्मियों ने मिलकर यह रिकॉर्ड बनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर के लोगों के भारत का नक्शा बनाने का भी जिक्र किया। इसके अलावा मण्डला के मोचा ग्राम पंचायत में बने अमृत सरोवर का भी जिक्र किया। पीएम ने कहा कि अमृत सरोवर कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के पास बना है और इससे इस इलाके की सुंदरता को और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें