फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sheopur: युवती से दुष्कर्म कर बना लिए अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये ऐंठे

Mon, 09 Jan 2023 06:38 PM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर

सार

श्योपुर शहर में एक बार फिर युवती के साथ दरिंदगी, जालसाजी और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक युवती का शारीरिक शोषण करता रहा और उससे रुपये भी ऐंठता रहा। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
ब्लैकमेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्योपुर शहर में रहने वाली एक युवती ने कोतवाली थाने में एक युवक पर डरा धमकाकर पिछले ढाई साल से दरिंदगी करने, लाखों रुपये ऐंठने और धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता के साथ उसके परिजनों के अलावा विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी भी कोतवाली थाने पहुंचे हैं। जिन्होंने इस पूरे मामले को लव जिहाद बताकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने फरियादियों के बयानों के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
मामला शहर के ही एक क्षेत्र का है। 22 साल की पीड़ित युवती का आरोप है कि आरोपी सानू उर्फ अब्दुल कासिम ने ढाई साल पहले उसके साथ जबरदस्ती करके अश्लील फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए थे। जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर और परिजनों को जान से मारने की बात कह कर आरोपी ने फरियादी युवती से पिछले ढाई साल में चार लाख 70 हजार रुपये भी अलग-अलग तारीख को ले लिए, आरोपी लगातार युवती के साथ दरिंदगी भी करता रहा।

धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव
युवती का आरोप है कि अब आरोपी उसे अपनी दूसरी बीवी बनाने की बात कहकर धर्म परिवर्तित करने का लगातार दबाव बना रहा है। आरोप ये भी है कि फरियादी अपने परिजनों के साथ कोतवाली थाने पहुंची लेकिन, उसकी शिकायत नहीं सुनी गई। देर शाम को विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पीड़िता के साथ कोतवाली थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है। विश्व हिंदू परिषद की प्रांतीय संयोजक अनीता सिकरवार ने इस पूरे मामले को लव जिहाद बताकर पीड़िता के साथ दरिंदगी करने और ब्लैकमेल करके उससे रुपये ऐंठने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


इस बारे में एसडीओपी राजू रजक का कहना है कि एक पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है। मामला लव जिहाद का है या नहीं ये विवेचना के बाद पता लग सकेगा। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें