फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना खत्म करने के लिए मंत्री का अजीब बयान: यज्ञ करने से तीसरी लहर हिंदुस्तान को नहीं छू सकती

Wed, 12 May 2021 06:36 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

दरअसल, भारत में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है, तीसरी लहर पहली और दूसरी लहर से ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है। इसमें सबसे ज्यादा बच्चों को प्रभावित होने की चिंता है।
विज्ञापन
ऊषा ठाकुर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण को दूर करने के लिए मध्यप्रदेश की संस्कृति मंत्री ने अजीबोगरीब बयान दिया है। उषा ठाकुर के मुताबिक भारत में तीसरी लहर आने वाली है, उससे पहले पर्यावरण या वायुमंडल की शुद्धि के लिए यज्ञ करना जरूरी है। 10, 11, 12, और 13 मई को हम सब अपने-अपने क्षेत्रों में यज्ञ या हवन करें, इससे कोरोना की तीसरी लहर हिंदुस्तान को छू नहीं  सकती है। उन्होंने कहा कि यज्ञ करने से हमारा वायुमंडल में घूम रहे संक्रमण खत्म हो जाएगा । 

विज्ञापन


दरअसल, भारत में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है, तीसरी लहर पहली और दूसरी लहर से ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है। इसमें सबसे ज्यादा बच्चों को प्रभावित होने की चिंता है। विशेषज्ञों की मानें तो तीसरी लहर शहरों के अलावा गांवों में तांडव मचाएगी। साथ ही छोटे बच्चों पर असर डालेगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें