फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: उफनती नदी की वजह से थमा जन-जीवन, जान जोखिम में डालकर पुल पार कर रहे लोग

Sun, 24 Jul 2022 11:21 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

नसरुल्लागंज में मूसलाधार बारिश के चलते सीप नदी अपने उफान पर है। नदी से निकलने के लिए बने पुल के ऊपर पर पानी आ गया है। नदी के उफान के बाद भी डंपर चालक खुद की जान को जोखिम में डाल रहे हैं। 
विज्ञापन
जान जोखिम में डालकर डंपर चालक नदी को पार करता हुआ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के नसरुल्लागंज में मूसलाधार बारिश के चलते सीप नदी अपने उफान पर है। जिसके चलते नदी से निकलने के लिए बने पुल के ऊपर पर पानी आ गया है। वहीं, नदी में उफान आने के बाद भी डंपर चालक खुद की जान को जोखिम में डालकर पुल पार कर रहे है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


बता दें कि, मूसलाधार बारिश की वजह से प्रदेश की कई नदियां उफान पर हैं। इसी के तहत नसरुल्लागंज की सीप नदी का पानी भी बरसात की वजह से पुल के ऊपर आ गया है। जिसकी वजह से यहां आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। यहां तक की वाहन चालक खुद की जान जोखिम में डालकर नदी को पार कर रहे है। 

इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में डंपर का ड्राइवर जान जोखिम में डालकर पुल को पार करता हुआ नजर आ रहा है। नदी के ऊपर पानी आने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई है। बताया गया है कि पुल पर पानी आनी की वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। नदी को पार करने में आस-पास के लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें