फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदाई में मिला महाभारत काल का 'खजाना'

Tue, 29 Oct 2013 08:02 AM IST
अमर उजाला, भिंड
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरातत्व विभाग मध्य प्रदेश में भिंड का इतिहास खोज रहा है। इस कड़ी में लहार में खुदाई के दौरान आदि मानव काल के भित्ति चित्र और अटेर में महाभारत कालीन मोती और मिट्टी के बर्तन मिले है।
विज्ञापन


ग्वालियर और भोपाल की पुरातत्व विभाग की टीमें विधान सभा चुनाव के बाद इतिहास खोजने के लिए 50 से अधिक गांवों की खुदाई करेगा।

राज्य पुरातत्व विभाग के उप निदेशक एसआर वर्मा के नेतृत्व में भिंड जिले की ऐतिहासिक पुरा संपदाओं को खोजने को लेकर गांव-गांव में खुदाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि अटेर के किशुपरा, परा, खैराट, कौषण, चौम्हो, मोतीपुरा और चंबल नदी के किनारे एक दर्जन से अधिक गांवों में खुदाई में मिले महाभारतकालीन अवशेषों का संग्रह किया।

राज्य पुरातत्व विभाग के अफसरों ने बताया कि लहार में आदिमानव काल के मिले भित्ति चित्र में प्राचीन काल के युद्धकला और रहन-सहन के चित्र अंकित हैं। अब विभाग इन भित्ति चित्रों को संरक्षित करने के लिए योजना तैयार कर रहा है।
विज्ञापन


सर्वे और खुदाई के दौरान मिले महाभारत कालीन मोती और मिट्टी के बर्तन को संग्रहालय में रखा जाएगा। सर्वे और खुदाई की रिपोर्ट भोपाल में विभागीय अधिकारियों को सौंप दी गई है।

अटेर क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों में खुदाई के दौरान पहली और दूसरी सदी के मृदभाण भी मिले हैं। अवशेषों की जांच पुरातत्ववेत्ताओं द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें