ज्ञापन देने पहुंचा पटवारी संघ।
- फोटो : Amar Ujala Digital
उमरिया जिले के पटवारी संघ ने सोमवार को पाली एसडीएम के पटवारियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई के विरोध किया है। साथ ही डिप्टी कलेक्टर नेहा सोनी को उमरिया कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। पटवारी संघ ने अपने पत्र में यह उल्लेख किया है कि पटवारियों के ऊपर एसडीएम की कार्रवाई न्यायोचित नहीं है, इसलिए वो अपना आदेश वापस लें। एसडीएम पाली 24 घंटे के अंदर कार्रवाई को निरस्त कर सद्भावना पूर्वक विचार करें, अन्यथा पटवारी गण बस्ता जाम कर कलम बंद हड़ताल करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
गौरतलब है की तीन जून को एसडीएम पाली ने कुछ पटवारियों के दो वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने का आदेश दिया गया था। साथ ही इसके अलावा मई का वेतन भी रोक दिया गया था। वहीं एसडीएम पाली के इस कार्रवाई को लेकर समस्त पटवारी संघ आक्रोशित है। इसके पूर्व पटवारी संघ उमरिया के कलेक्टर उमरिया को समान कार्य तथा समान वेतन के लिए भी ज्ञापन सौंपा गया था।