फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: दमोह-जबलपुर मार्ग पर मिला पटवारी का शव, अज्ञात वाहन से कुचले जाने की आशंका

Fri, 13 Jan 2023 02:49 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

घटना स्थल के आसपास के लोगों ने डॉयल 100 को शव पड़ा होने की सूचना दी। इसके पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव को दमोह जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृत पटवारी की पहचान देहात थाना के मानपुरा गांव निवासी पटवारी शोभाराम पिता उमाशंकर अहिरवार के रूप में हुई।

विज्ञापन
पटवारी शोभाराम अहिरवार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह-जबलपुर मार्ग पर एक पटवारी का शव सड़क पर पड़ा मिला। शव से 50 कदम की दूरी पर एक बाइक भी पड़ी मिली। आशंका है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से पटवारी की मौत हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


घटना स्थल के आसपास के लोगों ने डॉयल 100 को शव पड़ा होने की सूचना दी। इसके पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव को दमोह जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृत पटवारी की पहचान देहात थाना के मानपुरा गांव निवासी पटवारी शोभाराम पिता उमाशंकर अहिरवार (34) के रूप में हुई। अहिरवार जबेरा तहसील के अंतर्गत बीजा डोंगरी गांव में पदस्थ थे। 

पुलिस के अनुसार गुरुवार रात दमोह-जबलपुर मार्ग पर हथनी के समीप शव सड़क पर पड़ा मिलने की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद अहिरवार के पास मिले मोबाइल से उनके परिजनों को सूचना दी गई। परिजन अस्पताल पहुंचे। उसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसके बाद शुक्रवार सुबह शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। नोहटा थाने में पदस्थ एसआई एल. कनौजिया और प्रधान आरक्षक हर्ष पाठक ने बताया कि वे घटना स्थल पहुंचे थे। आशंका है कि अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारी है। मामले की जांच  जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें