फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सतना में खरीदे और बेचे जा रहे मरीज, जिला अस्पताल के मरीजों को प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाने का चल रहा खेल

Thu, 17 Nov 2022 07:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

मामला सतना जिला अस्पताल का है। बता दें कि यहां के सिक्योरिटी गार्ड ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें बताया कि विजय बारी नामक एंबुलेंस चालक लंबे समय से मरीजों को प्राइवेट अस्पताल ले जाने का काम कर रहा था। 
विज्ञापन
सतना जिला अस्पताल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में मरीजों को बेचने-खरीदने का मामला सामने आया है। सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा पर ये हकीकत है। सतना जिला अस्पताल में पहुंच रहे मरीजों को बरगलाकर निजी अस्पतालों में ले जाया जा रहा है। बदले में कमीशन का खेल चल रहा है। शिकायत के बाद एंबुलेंस चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला सतना जिला अस्पताल का है। बता दें कि यहां के सिक्योरिटी गार्ड ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें बताया कि विजय बारी नामक एंबुलेंस चालक लंबे समय से मरीजों को प्राइवेट अस्पताल ले जाने का काम कर रहा था। वह इस काम के बदले मोटी रकम कमीशन के रूप में वसूलता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

बता दें कि सतना जिला अस्पताल में दूर-दराज गांव के लोग इलाज कराने पहुंचते हैं। आरोप है कि एंबुलेंसे चालक मरीजों को गुमराह करते हैं। उन्हें बहला-फुसलाकर निजी अस्पताल ले जाते हैं। इस काम के बदले निजी अस्पताल उन्हें कुछ रकम देते हैं। सतना जिला अस्पताल के एंबुलेंस चालक विजय बारी जब मरीज को निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था, तब जिला अस्पताल में तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने उसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें