बुदनी-बरखेड़ा घाट में नॉन इंटरलॉकिंग का काम पूरा
- फोटो : अमर उजाला
पश्चिम मध्य रेलवे के अंतर्गत बुदनी-बरखेड़ा घाट में इंटरलॉकिंग का काम होने के कारण 27 नवंबर से पातालकोट और पेंचवैली ट्रेन 9 दिसंबर तक के लिए बंद कर दी गई थी। जारी हुए आदेश के अनुसार पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मण्डल के अंतर्गत बुदनी-बरखेड़ा घाट सेक्शन में बुदनी, मिडघाट, चोका एवं बरखेड़ा रेलवे स्टेशनों को तीसरी रेल लाइन से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।
नॉन इंटरलॉकिंग से परिचालन हुआ प्रभावित
नॉन इंटरलॉकिंग कार्य को करने के लिए ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ था। इसके कारण छिंदवाड़ा से चलने वाली प्रमुख ट्रेनों में 27 नवंबर से 09 दिसंबर तक इंदौर से चलने वाली 19343 इंदौर-सिवनी एक्सप्रेस रद्द है। इसी प्रकार 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक छिंदवाड़ा से चलने वाली 19344 छिंदवाड़ा-इंदौर एक्सप्रेस रद्द है।
शटल ट्रेन भी की जाएगी शुरू
27 नवंबर से 09 दिसंबर तक फिरोजपुर से चलने वाली 14624 फिरोजपुर-सिवनी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक सिवनी से चलने वाली 14623 सिवनी फिरोजपुर एक्सप्रेस रद्द है। इसके बाद अब ट्रेन 11 दिसंबर से एक बार फिर रेग्युलर हो जाएगी। इन ट्रेनों के शुरू होने से चलने वाली लोकल आमला शटल ट्रेन भी शुरू की जाएगी।