फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: मथुरा-पलवल रेल मार्ग पर पटरी से उतरी मालगाड़ी, मार्ग अवरुद्ध होने से कुछ गाड़ी निरस्त तो कुछ दूसरे रास्ते से चल रहीं

Sat, 22 Jan 2022 01:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मथुरा-पलवल रेल मार्ग पर भूतेश्वर-वृंदावन के मध्य मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर जाने के चलते यह मार्ग अवरुद्ध हो गया है। अतः शनिवार को इस मार्ग से होकर चलने वाली कुछ गाड़ियों को निरस्त किया गया है एवं कुछ को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
मथुरा-पलवल रेल मार्ग पर भूतेश्वर-वृंदावन के मध्य मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल के मथुरा-पलवल रेल मार्ग पर भूतेश्वर-वृंदावन के मध्य मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर जाने के चलते यह मार्ग अवरुद्ध हो गया है। अतः शनिवार को इस मार्ग से होकर चलने वाली कुछ गाड़ियों को निरस्त किया गया है एवं कुछ को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

रेल मार्ग अवरुद्ध होने के कारण 12642 हजरत निजामुद्दीन-कन्याकुमारी एक्सप्रेस एवं 12808 हजरत निजामुद्दीन विशाखापत्तनम एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

शुक्रवार को अमृतसर से चलकर बिलासपुर जाने वाली 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया मेरठ सिटी-हापुड़-खुर्जा जंक्शन-टुंडला-प्रयागराज जंक्शन-मानिकपुर-कटनी होकर चलाई जा रही है। फिरोजपुर से छ्त्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस को जाने वाली 12138 पंजाब मेल परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी-अलवर-मथुरा जंक्शन होकर चल रही है। साथ ही शनिवार को चलने वाली 12618 हजरत निजामुद्दीन-एर्नाकुलम एक्सप्रेस, 12650 हजरत निजामुद्दीन-यशवंतपुर एक्सप्रेस, 22686 चंडीगढ़-यशवंतपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया गाजियाबाद-मितावली-एत्मादपुर-आगरा कैंट होकर चल रही हैं।
विज्ञापन


रेलवे ने यात्रियों को परेशानी होने के लिए खेद जताते हुए अपील की है कि गाड़ियों का मार्ग परवर्तन के कारण देरी हो सकती हैं। अतः यात्रीगण कृपया ट्रेन की सही स्थिति NTES/139 से पता करके अपनी यात्रा प्रारंभ करें।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें