फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: मौसम ने ली करवट, इंदौर-उज्जैन सहित अन्य जगह हुई बारिश, आने वाले दिनों में बढ़ सकती है ठंड

Sat, 22 Jan 2022 01:34 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

माह की शुरुआत में गिरे मावठे व ओलो के बाद अब फिर से बारिश का दौर शुरू हुआ है। शनिवार दोपहर को इंदौर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। उज्जैन में भी तेज बारिश हुई। शाम तक अन्य हिस्सों में भी बारिश हो सकती है। 24 जनवरी से फिर से ठंड बढ़ सकती है।
 
विज्ञापन
उज्जैन के रामघाट में शनिवार दिन में हुई बारिश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस माह की शुरुआत में गिरे मावठे व ओलो के बाद अब फिर से बारिश का दौर शुरू हुआ है। शनिवार दोपहर को इंदौर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। उज्जैन में भी तेज बारिश हुई। शाम तक अन्य हिस्सों में भी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि 24 जनवरी से फिर से ठंड बढ़ सकती है।
विज्ञापन


दरअसल पिछले दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही थी। दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट हो रही थी और शीतलहर चल रही थी। इसके बाद बीते कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी हुई और ठंड के तेवर भी कम हुए लेकिन शनिवार को फिर से मौसम ने करवट ले ली। सुबह के समय धूप निकली मगर कुछ देर बाद आसमान में बादल छा गए। देखते ही देखते मौसम खराब हुआ और दोपहर में बारिश शुरू हो गई। इंदौर के राजवाड़ा, अन्नपूर्णा सहित कुछ हिस्सों में बारिश हुई। इससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। इसके साथ ही उज्जैन में भी मौसम खऱाब हुआ। यहां रामघाट सहित कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई। 

फिर बढ़ सकती है ठंड
इंदौर में शनिवार सुबह बादल छाए हुए थे और ठंडी हवा चलने लगी थी। सुबह करीब 10 बजे हल्की धूप निकली। लेकिन 12 बजे के बाद अचानक से मौसम बदला और कुछ हिस्सों में बारिश शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि 24 जनवरी के बाद इंदौर में ठंड फिर से बढ़ सकती है। मप्र पर ऊपरी हवा के चक्रवात बनने के कारण यह स्थिति बन रही है। साथ ही दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर प्रेरित हवा का चक्रवात बना है। यह स्थिति 23 जनवरी तक रहेगी। इसके बाद 30 जनवरी तक तापमान में गिरावट होगी जिससे ठंड फिर बढ़ सकती है। उज्जैन में भी इसी तरह की आशंका जताई जा रही है। शनिवार दिन में उज्जैन में हुई बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुल गई और ठंडी हवाएं चलने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें