फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paper Leak: दमोह में चपरासी के मोबाइल से कक्षा दसवीं के विज्ञान का पेपर आउट, सात लोगों पर गिरेगी गाज

Mon, 20 Mar 2023 04:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा विकासखंड के शासकीय हाईस्कूल सेलवाड़ा में सोमवार सुबह कक्षा दसवीं के विज्ञान विषय का पेपर आउट हो गया। कलेक्टर के आदेश पर सात लोगों पर निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी है। चपरासी के मोबाइल से यह पेपर आउट किया गया है।
विज्ञापन
दमोह के एक स्कूल में दसवीं का पेपर लीक होने की सूचना के बाद कलेक्टर-एसपी भी पहुंच गए। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा विकासखंड के शासकीय हाईस्कूल सेलवाड़ा में सोमवार सुबह कक्षा दसवीं के विज्ञान विषय का पेपर आउट हो गया। सोशल मीडिया पर खबर फैलते ही दमोह कलेक्टर एवं एसपी स्कूल पहुंचे और मामले की जानकारी लेने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी। कलेक्टर ने सात लोगों पर निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी है, वहीं पुलिस में भी इन लोगों पर एफआईआर कराई जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि स्कूल में पदस्थ चपरासी के मोबाइल से यह पेपर आउट किया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को कक्षा दसवीं का अंतिम विज्ञान विषय का पेपर सुबह नौ बजे से शुरू था। दमोह के तेंदूखेड़ा ब्लॉक के शासकीय हाईस्कूल सेलवाड़ा में सोमवार सुबह पेपर के पेज की फोटो सुबह 8 बजकर 47 मिनट पर वायरल हो गई। इस बात की जानकारी भोपाल में माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड के अधिकारियों को लगी तो उन्होंने दमोह कलेक्टर एसकृष्ण चैतन्य को सूचित किया। कलेक्टर ने तत्काल ही इस मामले में तेंदूखेड़ा एसडीएम, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारियों को निर्देशित करते हुए स्वयं एसपी के साथ स्कूल पहुंचकर जांच शुरू की।

दमोह कलेक्टर एसकृष्ण चैतन्य ने बताया कि यह पेपर आउट होने का मामला नहीं है। यह सिर्फ फोटो वायरल किए जाने और गोपनीयता भंग किए जाने का मामला है। क्योंकि सभी छात्र सुबह 8:30 पर परीक्षा केंद्र के अंदर पहुंच चुके होते हैं और विज्ञान के पेपर की फोटो 8 बजकर 47 मिनिट पर वायरल हुई। जबकि सभी छात्र परीक्षा केंद्र में पहुंच चुके थे। इस कारण से इसका किसी को लाभ मिलना संभव ही नहीं है, लेकिन इसके बाद भी इस प्रकार की घटना होना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण मानी जा रही है। विज्ञान के पेपर की फोटो स्कूल में पदस्थ भृत्य छोटू रजक ने वायरल की है उसे बर्खास्त करने के साथ-साथ अपराधिक मामला दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए हैं। 
विज्ञापन


कलेक्टर ने बताया कि केंद्र अध्यक्ष, सहायक केंद्र अध्यक्ष एवं शिक्षकों सहित पुलिस थाना से स्कूल तक लाने वाले पेपर ड्यूटी में तैनात पटवारी के विरुद्ध भी निलंबन की कार्यवाही की जा रही है। सभी का निलंबन किया जाएगा और जांच के बाद इनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। एसपी राकेश कुमार सिंह का कहना है कि इस मामले में पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस इस मामले में बिंदुबार जांच कर रही है और इसमें जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह बात भी सामने आ रही है कि तेंदूखेड़ा थाने में सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें