फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर लाने SDRF टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, 35 लोगों को निकाला गया

Mon, 05 Aug 2024 06:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

सार

MP: बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर लाने के लिए SDRF टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है। बता दें कि लगभग आधा सैकड़ा लोगों एवं बच्चों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
SDRF टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण पन्ना जिले के कई गांव बाढ़ के चपेट में आ गए हैं। सिमरिया कस्बे में बाढ़ के दौरान घरों में फंसे लगभग 35 लोगों को एसडीआरएफ टीम के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर सुरक्षित स्थान में पहुंचाया गया। इसी प्रकार ग्राम हड़ा में फंसे लगभग आधा सैकड़ा लोगों एवं बच्चों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

विज्ञापन


जलभराव के कारण घरों में फंसे लोगों को एसडीआरएफ टीम के द्वारा रेस्क्यू कर मोटर वोट से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट एसवी पाण्डेय के निर्देश एवं मार्गदर्शन और प्लाटून कमांडर सतपाल जैन के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम के द्वारा बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है। तहसीलदार, एसडीओपी, थाना प्रभारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें