फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panna News: 'जला खाना दे रहे, वो भी फेंककर', रसोइयों की मनमानी से नाराज छात्राओं का हंगामा

Tue, 27 Jan 2026 02:26 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

सार

पन्ना जिले के गुनौर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास में जला भोजन मिलने से नाराज छात्राओं ने प्रदर्शन किया। रसोइयों पर भेदभाव के आरोप लगे। पुलिस व तहसीलदार मौके पर पहुंचे। वीडियो वायरल, प्रशासन ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
पन्ना में बच्चों ने की जले चावल और कच्ची रोटी की शिकायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पन्ना जिले के गुनौर में स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास में व्यवस्थाओं की पोल खोलती तस्वीरें सामने आई हैं। यहां रह रही छात्राओं को मिल रहे जले भोजन से नाराजगी देखी गई है। छात्राओं ने रसोइयों पर भेदभाव और मनमानी के आरोप लगाए हैं और रसोइयों की मनमानी के विरोध के दौरान छात्राएं छात्रावास के बाहर बैठ गईं और नारेबाजी की। मामले की सूचना पर पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। जैसे-तैसे मामले को शांत करवाया, लेकिन इस घटना ने छात्रावासों की निगरानी और प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन




प्रभारी का आरोप- रसोईया आपस में रोज करते विवाद
छात्रावास प्रभारी संदीपनी सिंह ने बताया कि रसोइयों को समझाने पर वे उल्टा विवाद करने लगती हैं और पूरे मामले की जानकारी डीपीसी पन्ना को दे दी गई है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों के बयान से लोगों में नाराजगी देखी गई। सवाल यह है कि जब छात्राओं को न तो ठीक भोजन मिल रहा है और न ही सम्मानजनक व्यवहार, तो क्या प्रशासन किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सतना जिला अस्पताल में 108 एंबुलेंस की तकनीकी खामी, शव उतारने में करनी पड़ी मशक्कत, वीडियो वायरल

अधिकारियों ने कही जांच कर कार्रवाई की बात
मामले में डीपीसी अजय गुप्ता ने कहा कि छात्रावास से छात्राओं ने खाने को लेकर शिकायत की थी। वहीं रसोइयों की तरफ से भी छात्राओं की शिकायत की गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। बच्चियों ने अपने ऊपर भेदभाव की भी शिकायत की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें