सार
77वें गणतंत्र दिवस पर जिले के परेड ग्राउंड में भव्य समारोह आयोजित हुआ। प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ा। कृषि बजट वृद्धि, बिजली सरप्लस राज्य, महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकियां और पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य आकर्षण रहे।
तिरंगा फहराते प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार।
- फोटो : अमर उजाला
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के स्थानीय परेड ग्राउंड में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं आयुष मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली।
ध्वजारोहण के बाद प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने मुख्यमंत्री का संदेश उपस्थित जनसमूह को पढ़कर सुनाया। मुख्यमंत्री के संदेश वचन की प्रमुख बातें कृषि और ज्ञान की में नये-नये नवाचार किया जा रहे हैं। कृषि का बजट पिछले साल की अपेक्षा बढ़ाया गया है। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि प्रदेश में कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में लगातार नये-नये नवाचार हो रहे हैं। वहीं, इस वर्ष कृषि बजट को पिछले साल की तुलना में बढ़ाया गया है, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गौशालाओं की संख्या बढ़ाई जा रही है और गौ-संरक्षण एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाओं पर काम किया जा रहा है। इसके साथ ही निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समिट के माध्यम से उद्योग स्थापना के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- खेलो इंडिया विंटर गेम्स: मैहर की उद्रेका सिंह बनीं भारत की सबसे तेज महिला आइस स्केटर, जीता स्वर्ण पदक
बिजली के मामले में सर प्लस राज्य बना मध्य प्रदेश
इंदर सिंह परमार ने मुख्यमंत्री के संदेश भाषण में बताया की मध्य प्रदेश अब बिजली के मामले में सर प्लस राज्य बन गया है और मांग से ज्यादा आपूर्ति की जा रही है 2047 तक मध्य प्रदेश को विकसित राज्य की श्रेणी में लाया जाएगा लाडली बहनों के खाते में 1500 की राशि डालकर महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है
बच्चों ने दी पीटी और रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति
समारोह के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा पीटी प्रदर्शन और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें देखकर उपस्थित जनसमूह ने तालियों के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया। गणतंत्र दिवस का यह आयोजन राष्ट्रभक्ति, विकास और एकता के संदेश के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। विभागों द्वारा झांकियां भी निकाली गई और विभागों में उत्कृष्ट कामकाज प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया गया।