फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 22 एलपीजी सिलेंडर जब्त, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Mon, 16 Mar 2026 10:02 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

कटनी जिले में घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए माधवनगर गेट क्षेत्र में छापेमारी की। संयुक्त जांच दल ने सूरज बालानी के मकान में संचालित दुकानों से 22 घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर जब्त किए।
विज्ञापन
जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में घरेलू गैस  सिलिंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संयुक्त जांच दल ने माधवनगर गेट क्षेत्र में छापेमारी करते हुए 22 घरेलू एलपीजी गैस  सिलिंडर जब्त किए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी अवैध रूप से  सिलिंडरों का भंडारण कर उन्हें अधिक दामों पर बेच रहा था।
विज्ञापन


कलेक्टर के निर्देश पर गठित हुआ संयुक्त जांच दल

जानकारी के अनुसार कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देशन में अवैध गैस भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ संयुक्त जांच दल का गठन किया गया था। इसी क्रम में मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम ने माधवनगर गेट के समीप स्थित सूरज बालानी के मकान में छापामार कार्रवाई की। जांच के दौरान परिसर में संचालित दो दुकानों की तलाशी ली गई, जहां कुल 22 घरेलू 14.2 किलोग्राम के गैस  सिलिंडर अनाधिकृत रूप से भंडारित पाए गए। मौके से तीन गैस बुक और एक इलेक्ट्रॉनिक तौल-कांटा भी जब्त किया गया। जांच के दौरान अधिकारियों ने जब संबंधित दस्तावेज मांगे तो आरोपी कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। जब्त  सिलिंडरों में एचपीसीएल के 5 भरे और 1 खाली  सिलिंडर, इंडियन ऑयल के 6 खाली  सिलिंडर तथा बीपीसीएल के 10 खाली  सिलिंडर शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: Ujjain News: बेटी के प्रेम विवाह से आहत पिता ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी दिल दहला देने वाली बात
विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलकर देता था गैस

पूछताछ में आरोपी सूरज बालानी ने बताया कि वह घर से ही इलेक्ट्रॉनिक तराजू के माध्यम से  सिलिंडरों में गैस तौलकर अन्य लोगों को देता था। सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी पीयूष शुक्ला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश 2000 के प्रावधानों के उल्लंघन का मामला दर्ज कर प्रकरण तैयार किया जा रहा है, जिसे कलेक्टर न्यायालय कटनी में प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन


जब्त  सिलिंडर एजेंसी की सुपुर्दगी में रखे गए

जब्त किए गए सभी सिलिंडरों और इलेक्ट्रॉनिक तौल-कांटे को सुरक्षा की दृष्टि से अशोक गैस एजेंसी के संचालक संदीप यादव की सुपुर्दगी में रखा गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एलपीजी गैस के अवैध भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें