फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panna News: दहेज का विवाद हुआ जानलेवा, दामाद ने बैट से पीट-पीटकर की सास की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 02 May 2026 01:59 PM IST
पन्ना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

सार

पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र में दहेज विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां एक दामाद ने अपनी ही सास की लकड़ी के बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
पन्ना में आपसी विवाद के चलते दामाद ने की सास की हत्या
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पन्ना के बृजपुर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत अहिरगवां के ऊड़की में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक जघन्य वारदात सामने आई है। यहां एक दामाद ने अपने ही रिश्तों का कत्ल करते हुए अपनी सास को लकड़ी के बैट से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद से पूरे इलाके में दहशत और हड़कंप का माहौल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतका रीता राय (50 वर्ष) की सबसे छोटी बेटी खुशी राय की शादी बीते वर्ष 23 मई 2025 को सतना के ग्राम गौड़ा (पंचायत उसरर) जिला सतना निवासी संदीप विश्वास (28) वर्ष के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही संदीप और उसके घरवाले मोटरसाइकिल और स्मार्टफोन की मांग को लेकर खुशी को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।

धमकी के बाद दिया वारदात को अंजाम
बताया जा रहा है कि गुरुवार को आरोपी संदीप अपनी गर्भवती पत्नी खुशी को उसके मायके छोड़ गया था। इसके बाद, शुक्रवार (1 मई) की सुबह वह अपने जीजा के साथ दोबारा ससुराल पहुंचा। यहां फिर से दहेज की मांग को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि जाते-जाते आरोपी दामाद ने अपनी सास को जान से मारने की धमकी दे डाली। किसी को अंदाजा नहीं था कि वह अपनी इस धमकी को चंद घंटों में ही हकीकत में बदल देगा।
विज्ञापन


रसोई में बना रही थी खाना, तभी काल बनकर पहुंचा दामाद
मृतका के देवर संजय राय ने बताया कि रात करीब 9:00 बजे रीता राय घर में खाना बना रही थीं। तभी आरोपी संदीप अचानक वहां पहुंचा। उसके हाथ में लकड़ी का एक भारी बैट था। आरोपी ने बिना कुछ सोचे-समझे अपनी सास के सिर पर बैट से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई अपनी गर्भवती पत्नी खुशी को भी आरोपी ने धक्का देकर गिरा दिया।

हैवानियत का आलम यह था कि आरोपी ने अपनी सास के सिर पर एक के बाद एक तीन जोरदार वार किए। हमला इतना घातक था कि रीता राय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही बृजपुर थाना प्रभारी शक्ति प्रकाश पाण्डेय पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें-  बरगी डैम हादसा: जब बिगड़ने लगा क्रूज का संतुलन तब क्यों बांटी गई लाइफ जैकेट? उजागर हो रही बड़ी लापरवाही

प्राथमिकी दर्ज
थाना प्रभारी शक्ति प्रकाश पांडे का कहना है कि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं और सरगर्मी से तलाश जारी है।
विज्ञापन


जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। एक तरफ खुशी राय गर्भवती है और घर में नए मेहमान के आने की तैयारी थी, वहीं दूसरी तरफ उसके पति ने ही उसकी मां का कत्ल कर खुशियों को मातम में बदल दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

पन्ना में आपसी विवाद के चलते दामाद ने की सास की हत्या।

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें