फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panna: पन्ना की अलग-अलग खदानों से निकले पांच हीरे, जेम्स क्वालिटी के डायमंड की 50 लाख बताई जा रही कीमत

Thu, 29 Sep 2022 09:13 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

सार

पन्ना जिले की अलग-अलग हीरा खदानों से जेम्स क्वालिटी के पांच हीरे निकले हैं। हीरों की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। इन हीरो का वजन 18 कैरेट 82 सेंट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
अलग-अलग खदानों से निकले 50 लाख के हीरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश का पन्ना जिला दुनियाभर में अपने बेशकीमती हीरों के लिए जाना जाता है। बुधवार को पन्ना जिले की अलग-अलग हीरा खदानों से जेम्स क्वालिटी के पांच हीरे निकले हैं। हीरों की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। इन हीरो का वजन 18 कैरेट 82 सेंट बताया जा रहा है।  सभी हीरों को अगले माह 18 तारीख से होने वाली नीलामी में रखा जाएगा। फिलहाल ये हीरा कार्यालय में जमा कराए गए हैं।
विज्ञापन


हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि पहला हीरा कल्लू सोनकर 6.81 कैरेट पटी ,दूसरा हीरा राजाबाई रैकवार 1.77 कैरेट पटी, तीसरा हीरा राजेश जैन 2.28 कैरेट पटी, चौथा हीरा प्रकाश मजुमदार 3.64 कैरेट जरुआपुर और पांचवा हीरा राहुल अग्रवाल को 4.32 कैरेट पटी खदान क्षेत्र से जमा किया गया। इस तरह 4 हीरे कृष्णा कल्याणपुर पट्टी और एक हीरा जरुआपुर की निजी जमीन से प्राप्त हुआ है। यह सभी हीरे जेम्स क्वालिटी के हैं जिनकी मार्केट में अच्छी खासी कीमत होती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें