फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: लकड़ी लेने गये वृद्ध किसान पर भालू फैमली का हमला, डेथ स्टंट कर बचाई जान

Sat, 24 Jan 2026 06:06 PM IST
पन्ना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

सार

MP News: पन्ना के तिलंगवा के जंगल में लकड़ी लेने गए वृद्ध बेटू आदिवासी पर भालू परिवार ने हमला कर दिया। गंभीर चोटों के बावजूद बुजुर्ग ने डेथ स्टंट करके अपनी जान बचाई और घिसटते हुए घर पहुंचे। 
विज्ञापन
भालू फैमली के हमले में घायल बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पन्ना के जंगलों में इन दिनों जंगली जानवरों का आतंक जारी है, अभी कल ही एक मासूम को तेंदुए ने अपना निवाला बनाया था और आज तिलंगवा के जंगलों से एक ऐसी खबर आई है, जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी। यहां जगंल में लकड़ी लेने गये एक वृद्ध पर भालू के पूरे कुनबे ने हमला कर दिया। भालू फैमली के हमले से वृद्ध के शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए पन्ना के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है
विज्ञापन


लगातार करता रहा संघर्ष
जानकारी के अनुसार, तिलंगवा निवासी बेटू आदिवासी जंगल की सीमा पर लकड़ी लेने गए थे, तभी भालुओं के परिवार ने उन पर खूनी हमला बोल दिया। भालू उन्हें तब तक नोचते रहे जब तक बुजुर्ग अधमरा होकर जमीन पर गिर नहीं गए। मौत को सामने देख बेटू ने 'डेथ स्टंट' आजमाया सांसें रोकीं और पत्थर बन गए। भालू उन्हें मरा समझकर जैसे ही हटे, खून से लथपथ इस किसान ने हिम्मत नहीं हारी। शरीर से बहते खून और असहनीय दर्द के बावजूद, वो घिसटते हुए अपने घर पहुंचे।

ये भी पढ़ें:  बहरोड़ के एक होटल के कमरे में मिली युवक-युवती की लाश, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वन विभाग ने दी सहायता राशि
घटना की जानकारी जैसे ही वन विभाग को हुई अधिकारियों ने वृद्ध को इलाज कराने के लिए सहायता राशि दी है। इसके साथ ही आगे इलाज का आश्वासन भी दिया है। वहीं, लोगों का इस मामले को लेकर कहना है कि जंगली जानवरों से इलाके में दहशत का माहौल है। कल तेंदुआ और आज भालू सवाल यही है कि आखिर पन्ना में कब तक जंगली जानवरों का आतंक जारी रहेगा, और लोग कब अपनी सुरक्षा को लेकर भयमुक्त होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें