फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panna News: युवक के शरीर से निकाली 500 ग्राम की पथरी, 18 साल से झेल रहा था दर्द, मरीज को मिली नई जिंदगी

Sat, 24 Jan 2026 05:22 PM IST
पन्ना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

सार

18 साल से पथरी की गंभीर समस्या से परेशान युवक के शरीर से करीब आधा किलो वजनी बड़ी पथरी निकलना चिकित्सा विज्ञान की दृष्टि से बेहद असामान्य माना जा रहा है। इस सर्जरी को चिकित्सा क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रहा है।
विज्ञापन
युवक के शरीर से निकाली आधा किलो की पथरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में एक युवक के शरीर से करीब 500 ग्राम वजन की विशाल पथरी निकालकर डॉक्टरों ने उसकी 18 वर्षों से चली आ रही पीड़ा का अंत कर दिया गया। यह दुर्लभ और जटिल ऑपरेशन जिला चिकित्सालय से सेवानिवृत्त वरिष्ठ सर्जन डॉ. एच.एम. शर्मा द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।
विज्ञापन


मामला न केवल जिले बल्कि पूरे संभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि सामान्य तौर पर पथरी का वजन कुछ ग्राम से लेकर 50-100 ग्राम तक ही पाया जाता है, जबकि इस केस में आधा किलो की पथरी निकलना चिकित्सा विज्ञान की दृष्टि से बेहद असामान्य माना जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक देवेंद्रनगर तहसील के इटवा ग्राम निवासी युवक बुद्ध सिंह पिछले लगभग 18 वर्षों से पेशाब की नली में पथरी की गंभीर समस्या से पीड़ित था। लंबे समय तक चलने वाले दर्द, पेशाब में जलन, रुकावट और असहनीय पीड़ा के कारण उसका सामान्य जीवन बुरी तरह प्रभावित हो चुका था। पीड़ित युवक ने इलाज के लिए कई जगह कोशिश की, लेकिन झोलाछाप डॉक्टरों और गलत उपचार के चलते समस्या का सही निदान नहीं हो पाया। समय के साथ पथरी का आकार लगातार बढ़ता गया और मामला जानलेवा स्थिति की ओर बढ़ने लगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Narmadapuram News: नर्मदा प्रकटोत्सव को लेकर बदली यातायात व्यवस्था, जानें क्या है प्रशासन की तैयारी

जब युवक को पन्ना स्थित रिटायर्ड सर्जन डॉ. एच.एम. शर्मा के पास लाया गया, तो प्रारंभिक जांच और आवश्यक मेडिकल परीक्षणों के बाद सामने आई रिपोर्ट ने सभी को चौंका दिया। शरीर के अंदर मौजूद पथरी का आकार और वजन सामान्य चिकित्सा मामलों से कई गुना अधिक था। डॉक्टरों के अनुसार यदि समय रहते ऑपरेशन नहीं किया जाता, तो मरीज की जान को गंभीर खतरा हो सकता था।

डॉ. एच.एम. शर्मा ने बताया कि अपने करीब 50 वर्षों के चिकित्सकीय करियर में उन्होंने सैकड़ों जटिल सर्जरी की हैं। उन्होंने 65 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक की पथरी के कई सफल ऑपरेशन किए हैं, लेकिन 500 ग्राम की पथरी का यह मामला उनके पूरे करियर का सबसे जटिल और दुर्लभ केस रहा। मरीज की हालत को देखते हुए सर्जरी बेहद जरूरी थी।

कई घंटों तक चले इस ऑपरेशन को अत्यंत सावधानी, अनुभव और आधुनिक तकनीकों के साथ अंजाम दिया गया और डॉक्टरों की विशेष टीम ने मरीज के शरीर से करीब आधा किलो वजन की पथरी सुरक्षित रूप से निकाल ली।
विज्ञापन


सफल सर्जरी के बाद युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है। 18 वर्षों बाद दर्द से मुक्ति मिलने पर मरीज और उसके परिजनों ने राहत की सांस ली। पन्ना जिले में हुई यह सर्जरी चिकित्सा क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है और आने वाले समय में यह केस मेडिकल स्टडी के रूप में भी देखा जा सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें