पत्नी से विवाद होने पर युवक ने लगाई पहुंची पुलिस जांच में जुटी
पन्ना टाइगर रिजर्व क्षेत्र के मड़ला पेट्रोल पंप के समीप एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कैलाश प्रजापति (36 वर्ष), निवासी महाराजपुर (जिला छतरपुर) के रूप में हुई है। वह मड़ला में अपने साले के लड़के की शादी समारोह में शामिल होने आया था, लेकिन वैवाहिक खुशियां अचानक मातम में बदल गईं।
चरवाहों ने देखा पेड़ से लटका शव
जानकारी के अनुसार, 2 जुलाई 2026 को मवेशी चराने गए चरवाहों ने पन्ना टाइगर रिजर्व के मड़ला पेट्रोल पंप के पास एक पेड़ से युवक का शव लटका देखा। चरवाहों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार 3 जुलाई को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें-
सोनम को फिलहाल राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर रोक लगाने से किया इनकार
पत्नी के फोटो खिंचवाने पर हुआ था विवाद
मृतक की साली रेखा ने बताया कि शादी समारोह की रस्मों के दौरान मृतक की पत्नी उमा ने लड़के के फूफा के साथ एक फोटो खिंचवा ली थी। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच काफी विवाद हुआ। हालांकि, परिजनों ने बीच-बचाव कर दोनों के बीच सुलह करा दी थी, लेकिन कैलाश अंदरूनी तौर पर आहत था।
शौच का बहाना बनाकर निकला और लगा ली फांसी
विवाद के बाद 2 जुलाई की देर शाम कैलाश घर से शौच जाने का बहाना बनाकर निकला। इसके बाद वह पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र जमुनिया में गया और वहां एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कैलाश पेशे से मजदूर था। उसकी मौत के बाद पत्नी उमा और तीन बच्चों—लक्ष्मी (18 वर्ष), राजेंद्र (15 वर्ष) और जितेंद्र (10 वर्ष)—का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
पुलिस कर रही है पूरे मामले की जांच
घटना घटित होने के बाद पुलिस बारीकी से सभी पहलुओं की जांच कर रही है और परिजनों ने जो बयान दिए हैं उसे पर भी आगे की कार्रवाई जारी है पुलिस आसपास भी पता लग रही है कि आखिर इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे कारण क्या था।