पन्ना के अजयगढ़ के बीहरपुरवा गांव में कुएं की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई है। घटना के बाद मौके पर पुलिस टीम, राजस्व विभाग और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद है।पांचों के शव रेस्क्यू कर लिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
पन्ना के अजयगढ़ जनपद अंतर्गत ग्राम बीहरपुरवा के नयापुरवा में खेत पर कुएं की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पांच मजदूरों की मौत हो गई है। बिन्नू अहिरवार के खेत में पिछले करीब 10 दिनों से सात मजदूर कुएं की खुदाई कर रहे थे। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अचानक मिट्टी धंसने से पूरा घटनाक्रम मातम में बदल गया।
राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी
घटना के बाद मौके पर पुलिस टीम, राजस्व विभाग और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं। राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है, लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय जानकारी के अनुसार, जिस स्थान पर कुएं की खुदाई हो रही थी, वहां की मिट्टी भुरभुरी और कमजोर थी। तकनीकी नजरिए से ऐसे स्थान पर गहरी खुदाई करना पहले से ही हादसे को न्योता देने जैसा माना जाता है और आखिरकार वही हुआ।
ये भी पढ़ें- Twisha Sharma Case: त्विषा की सास गिरिबाला के घर पहुंची CBI, समर्थ की रिमांड भी मांग सकती है; जल्द खुलेगा राज
क्या नियमों की अनदेखी की गई?