फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पन्ना: पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, जमीन के सीमांकन के बदले आवेदक से मांगी थी घूस

Thu, 20 Jan 2022 09:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

सार

पन्ना जिले की शाहनगर तहसील में पटवारी को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। उसने आवेदक से सीमांकन के लिए चार हजार रुपये बतौर रिश्वत मांगे थे।
 
विज्ञापन
पटवारी को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पन्ना जिले की शाहनगर तहसील में पटवारी को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। उसने आवेदक से सीमांकन के लिए चार हजार रुपये बतौर रिश्वत मांगे थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गिरफ्तार पटवारी का नाम मनोज शुक्ला है। पन्ना जिले की शाहनगर तहसील में पदस्थ मनोज शुक्ला पटवार, जिसके पास खमतरा हल्का की जिम्मेदारी है। उसने आवेदक लड्डू सिंह से जमीन के सीमांकन के बदले चार हजार रुपये की मांग की थी। इसमें भी तीन हजार रुपये पहले और एक हजार रुपये सीमांकन के बाद देने का कहा था। रिश्वत के बिना काम भी नहीं कर रहा था।

परेशान होकर आवेदक ने दो दिन पहले सागर लोकायुक्त से शिकायत कर दी। जांच-पड़ताल के बाद पटवारी को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई गई। जाल बिछाकर आवेदक को तीन हजार रुपये देकर शाहनगर तहसील में पटवारी के पास भेजा गया। जैसे ही पटवारी शुक्ला ने रिश्वत की राशि ली, वैसे ही उसे पकड़ लिया गया। पटवारी को भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है और उसे कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें