Gwalior: भितरवार में किसानों में विवाद के बाद जमकर चले लात-घूंसे।
- फोटो : अमर उजाला
भितरवार में खाद को लेकर किसानों में झड़प का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई पर पहुंच गई। किसानों में जमकर लात-घूंसे चले। पुलिस ने मामला शांत कराया।
जानकारी के अनुसार मामला भितरवार में खाद वितरण केंद्र का बताया जा रहा है। किसानों की चली आ रही खाद की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है और किसान खाद के लिए सुबह 4 बजे से ही लाइन में लग जाते हैं। कड़कड़ाती सर्दी में महिलाएं सहित परिवार के सभी लोग लाइन में लगने पर मजबूर हैं। इसके बाद भी खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
गुरुवार को भितरवार में खाद वितरण केंद्र पर खाद लेने आए किसान आपस में भिड़ गए। खाद लेने की जद्दोजहद के चलते वहां मौजूद कुछ किसानों में पहले विवाद हुआ, बाद में लात-घूंसे चलने शुरू हो गए। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची, तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।