टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में बच्चों को पीठ पर बैठा कर सड़क पार करता दिखा भालू
- फोटो : सोशल मीडिया
पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर एरिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक भालू अपने बच्चों को पीठ पर बैठाकर सड़क पार करता दिख रहा है। पर्यटन पर पहुंचे लोग इस नजारे को देखने के लिए सड़क पर ही रुक गए। दूर गाड़ियों में बैठे लोगों ने इसका वीडियो बना लिया था।
बता दें कि मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में 543 वर्ग किमी का कोर एरिया है। यहां पर्यटकों को घूमते हुए कई जानवरों को देखने का मौका मिल जाता है। हाल ही में पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में सड़क पार करते हुए तीन बाघ देखे गए थे। इसका वीडियो भी काफी वायरल हुआ था।