फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांढुर्णा: नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलर्स के घर धावा बोला, परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट, सीसीटीवी सामने आया

Sat, 10 Oct 2026 05:36 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांढुर्णा

सार

नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलर्स संचालक के सिर पर रॉड से हमला कर दिया और परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपए और सोने-चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
ज्वेलर संचालक पर रॉड से हमला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांढुर्णा में लगातार हो रही चोरी और लूट की वारदातों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला पांढुर्णा कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलर्स संचालक के परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाश लाखों रुपए और सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। विरोध करने पर संचालक राजेश पर रॉड से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नागपुर के अस्पताल रैफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में नकाबपोश बदमाश दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद उन्होंने ज्वेलर्स संचालक राजेश पर रॉड से हमला किया और परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया। बदमाश दुकान में रखी नकदी और सोने-चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें: एमपी: उज्जैन के रामघाट पर नाजिया खान ने किया तर्पण-पिंडदान, सनातन धर्म अपनाने के दिए संकेत; क्या-क्या बोलीं?
विज्ञापन


वारदात के बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की। आरोपियों की पहचान और तलाश के लिए दुकान के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। फुटेज में चार संदिग्धों की गतिविधियां सामने आने की बात कही जा रही है। वे कथित तौर पर सड़क पार करते हुए और आसपास घूमते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन


बता दें कि पांढुर्णा में इससे पहले भी बंधक बनाकर लूटपाट की घटनाएं सामने आई हैं। ताजा वारदात के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान, लूटे गए सामान की बरामदगी और घटना के पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें