फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidisha: छुट्टी के दिन बंद पंचायत सेवा कार्यालय में लगी आग, ताले तोड़कर दमकल कर्मियों ने पाया काबू, सामान जला

Sun, 11 Jun 2023 06:24 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

सार

रविवार को सभी शासकीय कार्यालयों का अवकाश रहता है। बंद पंचायत सेवा कार्यालय में आगजनी की घटना कैसे घटी इसका अभी पता नहीं चला है। घटना कैसे घटी जांच के बाद पता चलेगा
विज्ञापन
आग बुझाते फायरकर्मी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित जनपद कार्यालय के पंचायत समाज सेवा कार्यालय में रविवार सुबह आग लग गई। आग की सूचना नगर पालिका कर्मियों को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रविवार को ऑफिस बंद रहता है। बंद ऑफिस में आगजनी की घटना कैसे घटी इसका अभी पता नहीं चला है। घटना पुराने कलेक्ट्रेट सिविल लाइन थाने की है। नगर पालिका के दमकल कर्मी के मुताबिक उन्हें नगर पालिका के सीएमओ से फोन पर सूचना मिली की शासकीय ऑफिस में आगजनी हुई है। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी फौरन ही घटनास्थल पर पहुंचे। ऑफिस बंद था तो ताले तोड़कर आग पर काबू पाया गया। इस दौरान सारा रिकॉर्ड जलकर खाक हो गया। शनिवार को सभी शासकीय कार्यालयों का अवकाश रहता है। ऐसे में घटना कैसे घटी जांच के बाद पता चलेगा। आगजनी का कारण अज्ञात है।

सरदार जोगिंदर सिंह दमकलकर्मी ने बताया कि जनपद कार्यालय में आगजनी की घटना हुई है। इसकी खबर सीएमओ साहब के मोबाइल फोन पर आई थी। हम यहां पर पहुंचे और ताला तोड़कर आग पर काबू पाया। आग में रिकॉर्ड नष्ट हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें