फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: खदान में मिट्टी धंसने से एक की मौत, गंभीर हालत में दो घायलों को नागपुर रेफर किया

Thu, 14 Mar 2024 02:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सौंसर

सार

पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम मैग्नीज खदान के एक हिस्से से मिट्टी निकालने के दौरान मिट्टी का बड़ा हिस्सा धंस गया था। जिससे यहां काम कर रहे तीन कामगार मिट्टी में दब गए। हादसे में एक कामगार की मौत हो गई।
विज्ञापन
सौंसर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सौंसर के ग्राम कच्चीढाना स्थित मैग्नीज खदान में मिट्टी धंस गई। मिट्टी में दबे कामगारों में से एक की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है। दोनों गंभीर कामगारों को प्राथमिक इलाज के बाद नागपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम मैग्नीज खदान के एक हिस्से से मिट्टी निकालने के दौरान मिट्टी का बड़ा हिस्सा धंस गया था। जिससे यहां काम कर रहे कामगार दमुआ निवासी 28 वर्षीय अजय खातरकर और रोहना निवासी 53 वर्षीय गंगाधर डोइजड, गाजनडोह निवासी सनतराम पिता राघव तुमडाम मलबे में दब गए। 

टीम ने रेस्क्यू कर मिट्टी में दबे तीनों कामगारों को बाहर निकाला है। इनमें से अजय खातरकर की मौत हो गई। गंगाधर और सनतराम की हालत गंभीर है। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को नागपुर रेफर किया गया है। घटना के संबंध में खदान प्रबंधन से संपर्क किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें