फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: जबलपुर, इंदौर के कांग्रेस नेताओं ने छोड़ी पार्टी, CM बोले- जहां राहुल के पैर पड़े, वहां भाजपा जीत रह

Thu, 14 Mar 2024 02:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


मध्य प्रदेश में कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे है। कांग्रेस नेता लगातार पार्टी छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। गुरुवार को जबलपुर, इंदौर शहर के कई नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया।
विज्ञापन
भाजपा की सदस्यता दिलाते सीएम डॉ. यादव और वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश शासन के मंत्री राकेश सिंह के समक्ष भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में गुरूवार को जबलपुर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भारत सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष कामता प्रसाद पटेल सहित 20 से अधिक नेताओं ने एवं इंदौर के जैन समाज के युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महावीर जैन, इंदौर शहर कांग्रेस सचिव आशीष हिन्दूजा, कांग्रेस के वन पर्यावरण प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, महामंत्री गगन सांखला, कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष व वरिष्ठ नेतागणों ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी  आशीष अग्रवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन


जॉइनिंग के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव बोले कि जहां-जहां राहुल गांधी के पैर पड़े हैं, वहां-वहां भाजपा जीत रही है। मध्य प्रदेश इसका उदाहरण है। यादव ने कहा कि कांग्रेस में घुटन महसूस करने वाले और कांग्रेस ने जो राम मंदिर का निमंत्रण ठुकराया था। जैसे अनेकों कारण से नाराज होकर भाजपा में शामिल हो रहा है। वन नेशन वन इलेक्शन ड्राफ्ट पर सीएम ने कहा कि एक साथ चुनाव होने चाहिए उससे काफी विकास होता है तो यह विकास पारित होता है। उन्होंने कहा कि मैं पीएम मोदी की भावना का सम्मान करता हूं। एक देश एक चुनाव की भावना अच्छी है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि हर बूथ मोदी युक्त बूथ बन रहा है। देश और प्रदेश में सकारात्मक राजनीति करने वाले अच्छा काम करने वालों के लिए जॉइनिंग का अभियान चल रहा है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें