फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: गर्लफ्रेंड के लिए लोगों को मौत के मुंह में धकेला, इंजेक्शन में पानी भरकर ढाई लाख में बेचा

Sat, 08 May 2021 04:16 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

ताजा मामला इंदौर शहर का है, जहां एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड की चाहत पूरा करने के लिए लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहा था। युवक कोरोना इलाज में इस्तेमाल होने वाले टोसिलिजुमैब वैक्सीन की खाली शीशी में पानी भरकर कोरोना मरीजों को बेच रहा था
विज्ञापन
टोसिलिजुमैब इंजेक्शन - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक तरफ कोरोना संक्रमण के मरीजों को इंजेक्शन नहीं मिलने के कारण मौत हो रही है। वहीं दूसरी तरफ इस दौर में इंजेक्शन की कालाबाजारी और मिलावट भी चरम पर है। ताजा मामला इंदौर शहर का है, जहां एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड की चाहत पूरा करने के लिए लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहा था। युवक कोरोना इलाज में इस्तेमाल होने वाले टोसिलिजुमैब वैक्सीन की खाली शीशी में पानी भरकर कोरोना मरीजों को बेच रहा था, लेकिन युवक की कारिस्तानी बहुत जल्द ही खुल गई। 

विज्ञापन


गर्लफ्रेंड की चाहत पूरी करने में बर्बाद हो गया युवक
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक युवक पिछले कुछ समय से इस धंधे में जुटा हुआ था। वह कोरोना संक्रमित मरीजों को अपना शिकार बनाकर रुपए जमा कर लिए। उसके बाद अपनी गर्लफ्रेंड के लिए हजारों रुपए की शॉपिंग कर ली और उसे कई गिफ्ट भी भेंट कर दिए । इतना ही नहीं युवक ने अपनी महिला मित्र के लिए फ्रिज, कूलर, अलमारी, मोबाइल और पूरे साल का राशन भी खरीद कर रख दिया। बताया जा रहा है कि युवक लॉकडाउन खत्म होने के बाद महिला मित्र को टूर कराने भी ले जाने वाला था। 

पुलिस ने प्लानिंग के तहत आरोपी को धर दबोचा
पुलिस ने आरोपी सुरेश को गिरफ्तार करने के लिए प्लानिंग बनाई। एसआई प्रियंका शर्मा ने 'इंदौर स्मार्ट सिटी' नामक सोशल मीडिया ग्रुप पर टोसी इंजेक्शन की मांग की । आरोपी सुरेश 40 हजार की इंजेक्शन को ब्लैक में ढाई लाख में बेचने का सौदा किया आरोपी ने एसआई प्रियंका से विजय नगर में इंजेक्शन देने को कहा। साथ ही  राशन की थैली रुपए लाने को कहा। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी प्रियंका शर्मा आरोपी के कहे मुताबिक विजय नगर पहुंची। इस दौरान अन्य पुलिस वाले अलग-अलग जगहों पर मोर्चा संभाले हुए थे। आरोपी सुरेश के एसआई प्रियंका को इंजेक्शन देकर रुपये मांगते ही उसे धर दबोचा गया। फिलहाल आरोपी पर रासुका के तहत कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें