फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में नौ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 10 May 2020 02:26 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले स्थित एक गांव में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने 23 वर्षीय एक युवक को शनिवार को गिरफ्तार किया। कोतवाली पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक डीपी लोहिया ने बताया कि नौ वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार के आरोप में इंदर सिंह तंवर नामक युवक को भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शुक्रवार को नाबालिग जब खेत से अपने घर आ रही थी तब आरोपी ने उसे 100 रुपये का लालच देकर साथ में चलने के लिए कहा। इस पर बालिका ने उसे मना किया तो वह उसे जबरदस्ती खींच कर पास के सूखे नाले में ले गया और वहां बालिका के साथ दुष्कर्म किया। लोहिया ने बताया कि घर लौटकर बालिका ने आपबीती परिजनों को बताई। इसके बाद युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गयी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें