फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मध्य प्रदेश में बिजली गिरने से तीन जिलों में नौ की मौत, दो बच्चे झुलसे

Mon, 08 Aug 2022 07:22 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, भोपाल।

सार

मध्य प्रदेश के विदिशा, सतना और गुना जिले में बिजली गिरने से पिछले 24 घंटों में नौ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य झुलस गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में वज्रपात का कहर बरपा। तीन जिलों के नौ लोगों ने इसमें जान गंवाई है, दो अन्य झुलस गए। विदिशा, सतना और गुना जिले के ये लोग बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र के पोड़ी-पतौरा गांव में शनिवार दोपहर बिजली गिरने से एक खेत में काम कर रहे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


गंजबासौदा पुलिस थाने के उपनिरीक्षक कुंवर सिंह मुकाती ने बताया कि विदिशा जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर गंजबासौदा तहसील के आगासौद गांव में शनिवार शाम बिजली गिरने से इमली के पेड़ के नीचे खड़े चार लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान गालू मालवीय, रामू, गुड्डा और प्रभु लाल के रूप में हुई है। सभी मृतकों की उम्र 30 से 40 वर्ष के बीच थी। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद चारों शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार एक अन्य घटना में सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र के पोड़ी-पतौरा गांव में शनिवार दोपहर बिजली गिरने से एक खेत में काम कर रहे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चे बुरी तरह से झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में अंजना (34), राजकुमार (65) और रामकुमार यादव (43) शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक वहीं, सतना जिले के जतवाड़ा इलाके में बिजली गिरने से 65 वर्षीय एक महिला चंद्रा की मौत हो गई। इधर, गुना के भोरा गांव में बिजली गिरने से 45 वर्षीय महिला मनु अहिरवार की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें