फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: साधु भेष में लुटेरों ने महिला को बेहोश कर जेवर लूटे, लोगों ने पीटा, दिग्गी ने BJP से पूछा- चुप क्यों

Mon, 08 Aug 2022 07:17 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में साधु के भेष में 6 लुटेरों द्वारा एक महिला को बेहोश कर जेवर और नगदी लूटने का मामला सामने आया है। जिसके बाद साधुओं को पकड़कर लोगों ने खूब पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। इस पर दिग्विजय सिंह ने भाजपा नेताओं से पूछा कि आप क्यों चुप हैं? यह भगवा को अपमानित नहीं कर रहे?
विज्ञापन
रायसेन में साधु के भेष में लुटेरों को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में साधु के भेष में 6 लुटेरों द्वारा एक महिला को बेहोश कर जेवर और नगदी लूटने का मामला सामने आया है। जिसके बाद साधुओं को पकड़कर लोगों ने खूब पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। इस पर दिग्विजय सिंह ने भाजपा नेताओं से पूछा कि आप क्यों चुप हैं? यह भगवा को अपमानित नहीं कर रहे?

भोपाल से सटे रायसेन जिले के मंडीदीप थाना क्षेत्र के ग्राम पलोहा के एक घर में छह लुटेरों ने एक महिला को बेहोश कर लूटपाट की। आरोपी साधु के भेष में आए थे। उन्होंने महिला के घर से नकदी और जेवर लूट लिए और चले गए। महिला को जब होश आया तो जेवर और नगदी गायब थे। महिला ने तुरंत अपने परिजनों को वारदात की सूचना दी। परिजनों ने साधुओं को पड़ोसी पिपलिया गज्जू गांव में खोज लिया। गांव के लोगों के साथ पहुंचे परिजनों ने साधुओं की जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने 6 साधुओं के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

मारपीट में आरोपियों को चोट आई है। पुलिस ने उनका अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए साधु उत्तरप्रदेश के चित्रकूट के रहने वाले हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इन साधुओं का एक वीडियो शेयर करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। दिग्विजय सिंह ने लिखा कि मैं भाजपा नेताओं से पूछना चाहता हूं आप क्यों चुप हैं? यह भगवा को अपमानित नहीं कर रहे हैं? जरा पता लगाइए यह कहां के हैं किसके समर्थक हैं?

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें