फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: सभी शहरों में हर रविवार लॉकडाउन, छिंदवाड़ा में आज से सात दिन तक पूर्ण बंदी

Thu, 08 Apr 2021 12:41 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राज्य में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,043 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या तीन लाख 18 हजार 14 तक पहुंच गई। इसी अवधि में राज्य में इस बीमारी के चलते 13 और व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में अब इससे मरने वालों की संख्या 4,086 हो गई है। राज्य में अब तक दो लाख 87 हजार 869 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है और 26,059 मरीजों का अभी भी विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : twitter.com/ChouhanShivraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार तेजी आने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को राज्य के सभी शहरी इलाकों में आठ अप्रैल से रात्रि कर्फ्यू लगाने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने आदेश दिया कि शाजापुर शहर में आज रात से और छिंदवाड़ा में कल आठ अप्रैल से अगले सात दिन तक पूर्ण लाकडाउन लागू रहेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट किया, 'कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए आज (मुख्यमंत्री) निवास में बैठक कर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में आगामी तीन माह तक सप्ताह में पांच दिन (सोमवार से शुक्रवार), सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक ही कामकाज होगा। शनिवार और रविवार को ये बंद रहेंगे।' 

इस बैठक में निर्णय भी लिया गया कि प्रदेश के सभी नगरीय क्षेत्रों में आठ अप्रैल से आगामी आदेश तक रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू रहेगा। प्रदेश के सभी जिलों के नगरीय क्षेत्रों में आगामी आदेश तक प्रत्येक रविवार लॉकडाउन रहेगा।' शाजापुर शहर में आज रात आठ बजे से अगले दो दिन का संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री चौहान ने लिए ये फैसले

  • प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालय आगामी तीन माह तक सप्ताह में पांच दिन (सोमवार से शुक्रवार), सुबह 10 से  शाम छह बजे तक चलेंगे। शनिवार और रविवार को शासकीय कार्यालय बंद रहेंगे।
  • राज्य के सभी नगरीय क्षेत्रों  में कल आठ अप्रैल से आगामी आदेश तक प्रत्येक रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू रहेगा।
  • प्रदेश के सभी जिलों के नगरीय क्षेत्रों में आगामी आदेश तक प्रत्येक रविवार को लॉकडाउन रहेगा।
  • जिला आपदा प्रबंधन समिति के निर्णय प्राप्त कर जिले के नगरीय क्षेत्रों में रविवार के साथ शनिवार या सोमवार के लॉकडाउन का आदेश कलेक्टर जारी कर सकेंगे।
  • पूरे छिंदवाड़ा जिले में कल आठ अप्रैल की रात आठ बजे से आगामी सात दिन तक संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। 
  • शाजापुर शहर में आज रात आठ बजे से अगले दो दिन का संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें