फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT इंदौर में खुलेगा देश का 1242वां केंद्रीय विद्यालय, शिक्षा मंत्री ने 'इंदौरियों' को दी बधाई

Tue, 08 Sep 2020 04:10 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
Dr Ramesh Pokhriyal Nishank - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

आईआईटी इंदौर परिसर में सरकार एक केंद्रीय विद्यालय खोलने जा रही है। देश के शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। शिक्षा मंत्री ने ट्वीट किया कि मुझे यह साझा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि केंद्रीय विद्यालय संगठन की विशाल श्रृंखला में एक नया नाम जुड़ने जा रहा है। केंद्रीय विद्यालय आईआईटी, इंदौर खोलने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


 

उन्होंने एक और ट्वीट कर जानकारी दी कि मेरा विश्वास है कि आईआईटी, इंदौर परिसर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना उच्च शिक्षा और विद्यालयी शिक्षा का एक अनोखा संयोग होगा। लाभान्वित होने वाले समस्त विद्यार्थियों और अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएं। केंद्रीय विद्यालयों की श्रृंखला में यह 1242वां विद्यालय है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें