फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई दिल्ली-हबीबगंज शताब्दी को बीना में मिलेगा नया हाल्ट, तीन स्टॉपेजों को किया गया खत्म

Mon, 17 Feb 2020 03:11 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

नई दिल्ली से हबीबगंज के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस के लिए बीना में एक नए हाल्ट की सुविधा दी गई है। इससे नई दिल्ली में जाने में 20 से 25 मिनट की बचत होगी। 
विज्ञापन
भोपाल शताब्दी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से मध्यप्रदेश के हबीबगंज के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस के लिए एक नए हाल्ट की सुविधा दी गई है। इस महीने के आखिर तक शताब्दी एक्सप्रेस को बीना में हाल्ट की व्यवस्था की जाएगी। हालांकि, रेलवे ने इसके लिए ललितपुर, मुरैना और धौलपुर के स्टॉपेज बंद करने की घोषणा की है। रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस महीने होने वाली टाइम-टेबल कमेटी की मीटिंग में इस तरह के बदलाव किए जाएंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि ललितपुर, मुरैना और धौलपुर के लिए के लिए बिक्री की जाने वाली टिकटों की संख्या में लगातार गिरावट हो रही थी, जिसके बाद मंत्रालय ने यह कदम उठाया है। वहीं, लोगों की मांग को देखते हुए रेलवे ने बीना में हाल्ट की सुविधा देने की मांग की है। 

बीना में हाल्ट की स्थापना होने के बाद इस रूट पर शताब्दी से यात्रा करने वाले यात्रियों के समय में बचत होगी। ट्रेन के तीन स्टॉपेज कम होने से ट्रेन की रफ्तार भी बढ़ जाएगी और करीब 20 से 25 मिनट पहले नई दिल्ली पहुंचने लगेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें