अभिनेत्री नेहा धूपिया ने चुनावी मौसम में बेहद व्यस्त चल रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को क्लीन शेव रहने की सलाह दी है।
अक्सर दाढ़ी में दिखने वाले राहुल अभिनेत्री की सलाह को कितना तवज्जो देते हैं, यह तो समय बताएगा।
इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंची धूपिया ने कहा कि भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की तरह दाढ़ी में दिखने की बजाय देश के युवा राजनेताओं को क्लीन शेव दिखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में राहुल ने कई तरह के लुक आजमाए हैं, लेकिन वह उनको क्लीन शेव में देखना पसंद करेंगी, क्योंकि वह इसमें अच्छे दिखते हैं।
उन्होंने कहा कि मोदी का लुक बेहद कॉमन है और राहुल उनसे युवा भी हैं। ऐसे में उनको सौम्य दिखना चाहिए।