फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नीमच में तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस वाहन और पिकअप को मारी टक्कर, पुलिस के चालक समेत तीन की मौत, छह घायल

Sat, 17 Aug 2024 12:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच

सार

नीमच केंट थाना क्षेत्र के फोरलेन मार्ग स्थित घसूंडी चौराहे पर सुबह 6 बजे गश्त के दौरान चेकिंग कर रहे पुलिस वाहन और एक पिकअप को तेज रफ्तार आयशर आयशर ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन की मौत हो गई, जबकि दो आरक्षक समेत छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुए वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीमच नयागांव मार्ग पर स्थित घसूंडी चौराहे के पास सुबह 6 बजे एक सड़क हादसे में पिकअप सवार 2 लोगों और पुलिस वाहन के निजी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो आरक्षक सहित छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही केंट थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

 
नीमच केंट थाना क्षेत्र के फोरलेन मार्ग स्थित घसूंडी चौराहे पर सुबह 6 बजे गश्त के दौरान चेकिंग कर रहे पुलिस वाहन और एक पिकअप को तेज रफ्तार आयशर आयशर ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में केंट थाना के निजी चालक सांवरा, पिकअप सवार अमजद और जुबेर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पुलिस वाहन में सवार आरक्षक मन्नू जाट और चालक राजेश धाकड़ सहित छह लोग घायल हो गए।

सूचना पर केंट थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को पुलिस वाहन और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस जवान मन्नू जाट को गंभीर चोट आने की वजह से हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार नीमच शासकीय अस्पताल में जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें