फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neemuch: प्रेम संबंधों को लेकर पत्नी ने प्रेमी संग मिल करवाई पति की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 09 Feb 2024 09:20 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नीमच

सार

बरखेड़ा में मिले शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। उसे उसकी पत्नी ने प्रेमी के हाथों मरवा दिया था। पुलिस ने जांच के बाद पत्नी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
नीमच पुलिस ने हत्या के आरोपी में महिला सहित चार को गिरफ्तार किया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीमच जिले के ग्राम बरखेड़ा सौंधिया रोड के पास खाई में 7 फरवरी को सुंदरलाल गुर्जर निवासी बरखेड़ा थाना मल्हारगढ़ का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। पुलिस ने जांच के बाद मृतक सुंदर की पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जीरन थाना प्रभारी गिरीश जेजुलकर ने बताया कि मृतक सुंदर की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवाई थी।
विज्ञापन


जीरन थाना प्रभारी गिरीश जेजुलकर ने बताया कि 7 फरवरी को सुंदर का शव जिस हालत में मिला था, उससे हत्या करना प्रतीत हो रहा था। हत्या के एंगल पर मृतक के संबंध में बारीकी से जांच की तो पता चला कि मृतक की पत्नी विद्याबाई गुर्जर का ग्राम खेरखेड़ा निवासी रामनारायण गुर्जर के साथ प्रेम संबंध है। जांच के आधार पर मृतक सुंदरलाल की हत्या में रामनारायण गुर्जर तथा उसके साथी लखन मेघवाल की संदिग्ध भूमिका पाई गई। संदेही रामनारायण गुर्जर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके व विद्याबाई के बीच दो साल से प्रेम संबंध थे। 

विद्याबाई व रामनारायण दोनों के प्रेम संबंध की बात मृतक सुदंरलाल को पता थी। इसी बात को लेकर विद्याबाई व सुंदरलाल के बीच लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। एक माह पहले विद्याबाई व रामनारायण गुर्जर ने मिलकर सुंदरलाल गुर्जर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। रामनारायण ने हत्या के लिए उसके दोस्त धर्मेन्द्र मालेचा निवासी मल्हारगढ़ व हाली लखन मेघवाल निवासी खेरखेड़ा को रुपयों का लालच देकर हत्या के लिए तैयार किया व योजनाबद्ध तरीके से तीनों मृतक सुंदरलाल को अपनी कार (जीजे 06 एलके 9310) में बैठाकर विश्नीया मगरे पर लेकर गए और सुंदरलाल के साथ चाकु, पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी। बाद में विद्याबाई को सुंदर की हत्या की खबर दी। 
विज्ञापन


लाश को कार की डिक्की में डालकर तालखेडा व बरखेडा सोधिया के बीच खाई में फेंक दिया। सुंदर की मोटरसाइकिल में तोड़ फोड़ कर वहीं फेंक दिया। ताकि घटना एक्सीडेंट की लगे। सुंदर की हत्या की जानकारी मिलने के बाद विद्याबाई ने लोगों को गुमराह करने के लिए गांव के ही सुरेश पाटीदार और कारूलाल पाटीदार को रात में फोन कर मृतक सुरंदलाल के तालखेड़ा जाने का बोला गया ताकि किसी को उस पर शका नहीं हो। मामले में जीरन थाना पुलिस द्वारा धारा 302, 120-बी, 34 भादवि का प्रकरण दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमाण्ड पर लिया जाएगा ताकि आगे की जांच की जा सके। 

इनको किया गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में विद्याबाई पति सुंदरलाल गुर्जर (27), रामनारायण पिता चम्पालाल गुर्जर (28), लखन पिता किशनलाल मेघवाल (21) तीनों निवासी खेरखेड़ा, धर्मेन्द्र पिता दशरथ मालेचा (21) निवासी मल्हारगढ़ को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें