फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neemuch: बामनिया गांव में तस्कर के घर से अफीम और डोडा चूरा जब्त, CBN ने घेराबंदी कर डाली दबिश, तस्कर गिरफ्तार

Tue, 16 Jan 2024 09:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच

सार

नीमच जिले के बामनिया गांव में तस्कर के घर से आठ किलो अफीम और 223 किलो डोडा चूरा जब्त हुआ है। सीबीएन ने घेराबंदी कर दबिश डाली और तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
 
विज्ञापन
मादक पदार्थ जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीमच में मादक पदार्थ तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो नीमच टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने मुखबीर की सूचना पर जीरण तहसील के बामनिया गांव में तस्कर के घर की घेराबंदी कर दबिश दी। इस दौरान टीम को देख तस्कर ने भागने का प्रयास किया, जिसे घेराबंदी पुख्ता होने से भागने में कामयाबी नहीं मिली और उसके मंसूबे विफल हो गए। घर की तलाशी में टीम ने आठ किलो 300 ग्राम अफीम और 223 किलो 500 ग्राम डोडा चूरा (66 किलो सीपीएस डोडा चूरा) जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

विज्ञापन


उप नारकोटिक्स आयुक्त डॉ. संजय कुमार ने बताया कि विशेष खुफिया जानकारी मिली थी कि जीरण तहसील के बामनिया में एक व्यक्ति ने अफीम व डोडा चूरा का अवैध भंडारण कर रखा है। जो तस्करों को सप्लाई करने की तैयारी में है। सूचना पर नीमच केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारियों की टीम गठित कर सोमवार रात को दबिश के लिए रवाना की। टीम ने गांव में पहुंचकर संदिग्ध घर की पहचान की और घेराबंदी कर दबिश दी। टीम को देख तस्कर ने भागने का प्रयास किया। लेकिन टीम ने उसे दबोच लिया। घर की तलाशी लेने पर कोई सफलता नहीं मिली।

जब गहनता से जांच व पूछताछ की तो तस्कर ने मादक पदार्थ रखने की जगह बताई। टीम ने फिर से तलाशी ली तो तीन प्लास्टिक की थैलियों में भरकर रखी आठ किलो 300 ग्राम अफीम तथा 16 प्लास्टिक के काले बोरों में भरा 223 किलो 500 ग्राम डोडा चूरा मिला। इसमें 66 किलो सीपीएस डोडा चूरा भी शामिल था। टीम ने मौके पर कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर अफीम व डोडा चूरा जब्त कर आरोपी तस्कर को गिरफ्तार कर सीबीएन आफिस पहुंची। जहां एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें