फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में 200 से अधिक सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 

Sat, 13 Oct 2018 03:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) भी 200 से अधिक सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राकांपा के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) राजेंद्र जैन और गुजरात इकाई के प्रवक्ता नकुल सिंह ने यहां पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। 

विज्ञापन


इन नेताओं ने कहा कि मध्य प्रदेश में राकांपा सभी समान विचारधारा वाले दलों के साथ तालमेल की कोशिश कर रही है। इन नेताओं ने पार्टी के घोषणा पत्र के बारे में बताया कि राकांपा यदि राज्य की सत्ता में आती है तो वह किसानों को मुफ्त बिजली और पानी के अलावा उनके कर्जे भी माफ करेगी। बता दें कि 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए 28 नवंबर को मतदान होना है। मतगणना 11 दिसंबर को होगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें