फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: बिजली के ट्रांसफार्मर से की जा रही थी गांजे की तस्करी, एनसीबी ने किया 260 किलोग्राम बरामद

Tue, 26 Jul 2022 05:26 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

एनसीबी अधिकारी के अनुसार गांजे की यह खेप उज्जैन से होकर ओडिशा जा रही थी। मिनी ट्रक के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच की गई तो इसमें ट्रांसफार्मर में 260.350 किलोग्राम गांजा मिला।
 
विज्ञापन
ट्रॉसफार्मर में गांजा भरकर ले जा रहा था तस्कर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने इंदौर से मंगलवार को 260 किलोग्राम गांजा की खेप के साथ एक तस्कर को पकड़ा है। उज्जैन के रास्ते गांजा की खेप ओडिशा पहुंचनी थी। लेकिन उससे पहले ही एनसीबी की टीम को इसकी भनक लग गई। गांजे को एक मिनी ट्रक में ट्रांसफार्मर में छिपाकर ले जाया जा रहा था। एनसीबी की टीम ने मिनी ट्रक के ड्राइवर को गिरफ्तार कर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एनसीबी की टीम को सूचना मिली थी कि एक मिनी ट्रक में भरकर भारी मात्रा में गांजा की खेप ओडिशा ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर एनसीबी की टीम ने कार्रवाई कर मिनी ट्रक को जब्त कर लिया। मिनी ट्रक में एक ट्रांसफार्मर रखा हुआ था। एनसीबी की टीम ने ट्रक की संघन तलाशी ली तो ट्रांसफार्मर में गांजा मिला। वहीं, ड्राइवर को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है। अधिकारियों की माने तो यह गांजा राजस्थान के कोटा से लाया गया है। इंदौर में इस साल एनसीबी की भारी मात्रा में मादक पदार्थों की बरामदगी से संबंधित यह 13वीं कार्रवाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें